समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का बस्ती टोल प्लाजा पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान बस्ती के सभी सपा विधायक, टिकट के दावेदार, वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। श्यामलाल पाल बस्ती के रास्ते सिद्धार्थनगर जा रहे थे। उनके आने की खबर सुनकर बस्ती टोल प्लाजा पर बड़ी संख्या में सपाई इकट्ठा हो गए। इससे टोल प्लाजा पर जाम लग गया। विधानसभा 309 रूधौली से टिकट के दावेदार बबलू तिवारी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के मार्गदर्शन में इस बार प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी। पाल ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में जोश भरा और सिद्धार्थनगर के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष, विधायक महेंद्रनाथ यादव, राजेंद्र प्रसाद चौधरी, अतुल चौधरी, बबलू तिवारी, रजवंत यादव, इकबाल अहमद काजू, मुक्तेश्वर यादव, रीतेश यादव, पिंटू यादव और यशपाल सिंह यादव सहित कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रह
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल का टोल प्लाजा पर जोरदार स्वागत:बस्ती के रास्ते...





















