महराजगंज न्यूज़ बस्ती न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़ उत्तर प्रदेश लाइव महराजगंज लखनऊ न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ बस्ती न्यूज़ महराजगंज बहराइच न्यूज़ बलरामपुर न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ बस्ती में बंदरों के हमले से 8 साल के बच्चे:परिवार में पहले...

बस्ती में बंदरों के हमले से 8 साल के बच्चे:परिवार में पहले भी दो बच्चों की जा चुकी जान, विधायक ने मदद का भरोसा दिया

बस्ती जिले के कप्तानगंज ब्लॉक के ओझागंज गांव में रविवार शाम करीब सात बजे एक हादसे में आठ साल के आरएन गौड़ की मौत हो गई। बच्चा जमीन पर खेल रहा था, तभी यह घटना हुई। खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया और पूरे गांव में शोक का माहौल बन गया। आरएन गौड़ सरस्वती ज्ञान मंदिर, बिहरा बस्ती में कक्षा एक का छात्र था। घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय बंद कर दिया गया। प्रधानाचार्य अजय अग्निहोत्री समेत पूरा स्टाफ मौके पर पहुंचा। प्रधानाचार्य ने बताया कि आरएन पढ़ाई में अच्छा था। उसकी मौत की खबर से शिक्षक और छात्र भी दुखी हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक अतुल चौधरी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। विधायक ने परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने प्रशासन से भी जरूरी सहायता दिलाने की बात कही। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में बंदरों का आतंक लंबे समय से बना हुआ है। बंदर आए दिन खेतों में खड़ी फसल और घरों में रखे सामान को नुकसान पहुंचाते हैं। इससे ग्रामीणों में हमेशा खतरे का डर बना रहता है। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से बंदरों के आतंक से छुटकारा दिलाने की मांग की है। बता दें कि आरएन की मौत ने परिवार के पुराने दर्द को ताजा कर दिया है। इससे पहले परिवार के 13 साल के राधेश्याम, जो मन बहाल गौड़ के बेटे थे, की सांप काटने से मौत हो चुकी है। वहीं, तीन साल के अर्जुन की जान दीवार गिरने से गई थी। परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है। पिता विवेक गौड़ मजदूरी करके किसी तरह परिवार का गुजारा करते हैं। आरएन की नौ साल की बहन सृष्टि कक्षा दो में पढ़ती है। विधायक अतुल चौधरी के गांव पहुंचने और परिवार के प्रति संवेदना जताने से पीड़ित परिवार को थोड़ी हिम्मत मिली। ग्रामीणों ने प्रशासन से परिवार की आर्थिक मदद करने और गांव में बंदरों के आतंक पर कार्रवाई की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here