
ठाणे। ठाणे में ‘संस्कृति युवा प्रतिष्ठान’ की ओर से शनिवार, (5 सितंबर 2026) को सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक भव्य दही-हांडी उत्सव का आयोजन किया गया है। दिवंगत शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे के हिंदुत्ववादी विचारों और आनंद दिघे के संस्कारों की विरासत को संजोते हुए, महाराष्ट्र के लोकप्रिय उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के मार्गदर्शन में इस साल भी भव्य दही-हांडी उत्सव मनाया जा रहा है।यहां पिछले साल कोकण नगर गोविंदा पथक ने 10 थर लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था और एक बार फिर संस्कृति की दही-हांडी को विश्व रिकॉर्ड दही-हांडी का सम्मान मिला था। इस साल भी विभिन्न गोविंदा पथकों के बीच संस्कृति की दहीहांडी फोड़ने के लिए उत्साहपूर्ण और कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। उत्सव के आयोजन में उच्च न्यायालय द्वारा निर्धारित सभी नियमों और प्रतिबंधों का कड़ाई से पालन किया जाएगा और प्रत्येक भाग लेने वाले गोविंदा की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है।परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक व युवासेना कार्याध्यक्ष पुर्वेश सरनाईक ने जानकारी देते हुए बताया कि दही- हांडी खेल हमारी मिट्टी का खेल है। यह खेल हमारी अगली पीढ़ी तक पहुंचे, इसके लिए कबड्डी, खो-खो की तरह कक्षा 8वीं के बाद स्कूली पीटी में गोविंदाओं का अभ्यास स्कूल में सिखाया जाना चाहिए, ऐसी मांग उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से की गई है और इस बारे में शिक्षा मंत्री दादा भुसे से चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा।‘संस्कृति युवा प्रतिष्ठान’ द्वारा आयोजित इस भव्य दही-हांडी उत्सव में अधिक से अधिक गोविंदा पथकों को भाग लेना चाहिए और नागरिकों को हर साल की तरह इस साल भी जरूर उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ानी चाहिए और अपनी भागीदारी से गोविंदाओं का उत्साह दोगुना करना चाहिए, ऐसी अपील परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक और युवासेना कार्याध्यक्ष पूर्वेश सरनाईक ने की है। पुरस्कारों की घोषणा:-* 10 थर लगाने वाले गोविंदा पथक को 11 लाख रुपये का पुरस्कार और ट्रॉफी* ठाणे शहर के 9 थर लगाने वाले गोविंदा पथक को 5 लाख रुपये और ट्रॉफी* ठाणे शहर के बाहर के 9 थर लगाने वाले गोविंदा पथक को 2 लाख रुपये और ट्रॉफी* 8 थर लगाने वाले गोविंदा पथक को 25 हजार रुपये का पुरस्कार और ट्रॉफी* 7 थर लगाने वाले गोविंदा पथक को 15 हजार रुपये का पुरस्कार और सम्मान चिन्ह* 6 थर लगाने वाले गोविंदा पथक को 10 हजार रुपये का पुरस्कार और सम्मान चिन्ह* 5 थर लगाने वाले गोविंदा पथक को 5 हजार रुपये का पुरस्कार और सम्मान चिन्ह* महिला गोविंदा पथक को विशेष पुरस्कार दिया जाएगा।


























