
ब्रिटेन के फेमस एडवेंचर एक्सपर्ट और मैन वर्सेज वाइल्ड के होस्ट बेयर ग्रिल्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें बेयर ग्रिल्स अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, प्रिंस विलियम और PM मोदी के साथ नजर आ रहे हैं। बेयर ग्रिल्स ने कैप्शन में लिखा- मैं दुनिया के कई प्रभावशाली नेताओं से मिला हूं। सबसे बेहतरीन नेता वही होते हैं, जो ज्यादा शोर नहीं मचाते।
सोशल मीडिया पर तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं, कई लोग कमेंट में ट्रंप की फोटो पोस्ट कर चुटकी ले रहे हैं। बेयर ग्रिल्स ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें ट्रंप नहीं हैं। कई लोग बेयर ग्रिल्स के इस पोस्ट को ट्रंप पर तंज के रूप में देख रहे हैं।
3 बड़े नेताओं के साथ की तस्वीरें की हैं शेयर
बेयर ग्रिल्स ने जो पहली तस्वीर शेयर की है, उसमें बराक ओबामा नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर साल 2015 में आए ‘रनिंग वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स’ के एक खास एपिसोड के सूटिंग के दौरान की है। दूसरी फोटो में बेयर ग्रिल्स के साथ प्रिंस विलियम हैं। यह तस्वीर 2016 में लंदन में ‘टस्क ट्रस्ट अवार्ड्स’ के दौरान ली गई थी।
https://twitter.com/BearGrylls/status/2076759010028450023
तीसरी तस्वीर में प्रधानमंत्री मोदी नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर कोरोना महामारी से पहले, साल 2019 की है। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेयर ग्रिल्स के साथ ‘मैन वर्सेज वाइल्ड’ के एक खास एपिसोड की शूटिंग की थी।
जब PM मोदी ने बेयर ग्रिल्स के साथ किया था एडवेंचर
PM मोदी ने बेयर ग्रिल्स के साथ साल 2019 में उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में बेयर ग्रिल्स के साथ मैन वर्सेज वाइल्ड के एक खास एपिसोड की शूटिंग की थी। इस एपिसोड में PM मोदी ने प्रकृति से प्रेम, पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्राकृतिक संसाधनों को सुरक्षित रखने की बात कही थी। उन्होंने “वसुधैव कुटुंबकम” का संदेश भी दिया था।
क्या है लोगों का रिएक्शन?
X पर बेयर ग्रिल्स के इस पोस्ट पर भर-भर के कमेंट आ रहे हैं। कुछ यूजर्स ने कमेंट में ट्रंप की तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। कुछ का मानना है कि बेयर ग्रिल्स का यह पोस्ट ट्रंप की ओर इशारा करता है।