परसरामपुर पुलिस और एसओजी टीम बस्ती ने एक संयुक्त कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 2 किलो 165 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। यह गिरफ्तारी 22 सितंबर 2026 को मदनापुर गांव से हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जगदीश (50) पुत्र रामकिशोर के रूप में हुई है। वह अंबेडकरनगर जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र के रायपुर का रहने वाला है। पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। इस मामले में परसरामपुर थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत केस दर्ज किया गया है। बरामद गांजे को 42 पुड़िया और 2 बंडल में रखा गया था। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक श्यामाकांत और क्षेत्राधिकारी हरैया स्वर्णिमा सिंह के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई हुई। थानाध्यक्ष परसरामपुर प्रदीप कुमार सिंह ने टीम का नेतृत्व किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, निरीक्षक विकास यादव (एसओजी प्रभारी), उपनिरीक्षक झारखण्डे पाण्डेय, कांस्टेबल धन्नू यादव, योगेश यादव, प्रभात कन्नौजिया, मेघनाथ, प्रफुल्ल मिश्रा शामिल थे। एसओजी टीम से हेड कांस्टेबल रमेश यादव, पवन तिवारी, मृत्युंजय कुशवाहा, इरशाद खां, कांस्टेबल विजय यादव और चंदन भारती भी इस टीम का हिस्सा थे।
Saharanpur: ‘फिर होगी भारी जीत’… नितिन नवीन के इस बड़े दावे...
Saharanpur: सहारनपुर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा-आज सहारनपुर में और पूरे पश्चिम उत्तर प्रदेश में कार्यकर्ताओं से मिलना, कार्यकर्ताओं के साथ...
मोबाइल यूजर्स के लिए राहत, बिना डेटा वाला किफायती प्लान देना...
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने कम आय वाले दूरसंचार उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए एक बेहद महत्वपूर्ण कदम उठाया है।...












































