श्रावस्ती में गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 को लेकर चुनावी तैयारियां तेज हो गई हैं। जिले में 965 शिक्षक मतदाताओं के लिए पांच मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मंगलवार करीब 3:00 बजे जिला निर्वाचन अधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने कलेक्ट्रेट में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान मतदान केंद्रों और वहां की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि ये पांच मतदान केंद्र क्षेत्र पंचायत जमुनहा सभाकक्ष, क्षेत्र पंचायत सिरसिया सभाकक्ष, तहसील भवन भिनगा सभाकक्ष, क्षेत्र पंचायत गिलौला सभाकक्ष और क्षेत्र पंचायत इकौना सभाकक्ष में बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर मतदान से जुड़ी सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में डीएम ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से कहा कि अगर किसी प्रस्तावित मतदान केंद्र को लेकर कोई आपत्ति या सुझाव है, तो उसे एक दिन के भीतर बताएं, ताकि जरूरी कार्रवाई हो सके। सुविधाओं की रिपोर्ट देने के निर्देश उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन करने और एएमएफ सुविधाओं की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। मतदान केंद्रों पर शौचालय, पीने का पानी, बिजली समेत अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा गया। इसके साथ ही अपर जिलाधिकारी (वित्त और राजस्व) को अस्थायी स्ट्रांग रूम की जगह तय करने की जिम्मेदारी दी गई। जिलाधिकारी ने साफ किया कि मतदान से पहले सभी केंद्रों पर जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर रिपोर्ट दी जाए, ताकि शिक्षक निर्वाचन प्रक्रिया को ठीक से पूरा किया जा सके।
बनकटी के कृष्णा नगर में नल निर्माण कार्य शुरू:इंजीनियर अरविंद पाल...
नगर पंचायत बनकटी के वार्ड नंबर 3 कृष्णा नगर, देईसाड़ स्थित बनकटी गांव में बुधवार को नल निर्माण का काम शुरू किया गया। अध्यक्ष...
यूपी पुलिस के ‘स्पेशल 32’ संभालेंगे मोर्चा, वैज्ञानिक जांच से थर-थर...
उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए योगी सरकार ने नया मास्टर प्लान तैयार किया है। अब जांच सिर्फ बयान और पूछताछ...















































