जौनपुर: जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने सोमवार देर रात जनपद मुख्यालय के प्रमुख मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर सड़कों और नगरीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सद्भावना पुल से निरीक्षण की शुरुआत की। इसके बाद शाही किला, अटाला मस्जिद, जिला अस्पताल, जौनपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन, शकरमंडी, मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज, कोतवाली क्षेत्र, सिपाह, कलेक्ट्रेट, लाइन बाजार और डाक बंगला लाइन बाजार सहित विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सड़कों की स्थिति, गड्ढों, प्रकाश व्यवस्था, जल निकासी समेत अन्य नागरिक सुविधाओं को मौके पर देखा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सड़कों की स्थिति में आवश्यक सुधार कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन की सुविधा और सुरक्षित आवागमन सर्वोच्च प्राथमिकता है। सड़क एवं नगरीय व्यवस्थाओं से जुड़ी समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
Also Read: सीतापुर में डीएम का औचक निरीक्षण, एएनएम का 15 दिन का वेतन रोकने के निर्देश
उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि कार्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता, जल निगम, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी, अवर अभियंता समेत संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )
The post जौनपुर: रात में सड़कों पर डीएम का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में खामियां मिलने पर दिए सुधार के निर्देश appeared first on Breaking Tube.


















