गोंडा: तरबगंज विकासखंड क्षेत्र के परास पट्टी मझावार डीह गांव में बुधवार सुबह धान के खेत में दवा का छिड़काव कर रहे एक किसान को सांप ने काट लिया। हादसे के बाद किसान मौके पर ही गिर पड़े। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने उन्हें तत्काल संभाला और अस्पताल पहुंचाया।
गांव निवासी उदल पासवान (36) बुधवार सुबह धान के खेत में दवा का छिड़काव कर रहे थे। इसी दौरान अचानक सांप ने उन्हें काट लिया। सांप के काटने के बाद उदल खेत में गिर पड़े। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
ग्रामीण सरवन कुमार पांडे और महेश पासवान ने अपने निजी वाहन से उदल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरबगंज पहुंचाया, जहां उन्हें भर्ती कर उपचार शुरू किया गया।
Also Read: सिकंदराराऊ में सपा की साइकिल यात्रा रोकी, प्रशासन से तीखी नोकझोंक
सीएचसी तरबगंज में तैनात डॉ. निकेश सिंह ने बताया कि सांप के काटने से पीड़ित किसान को ग्रामीण अस्पताल लेकर आए हैं। उनका उपचार किया जा रहा है और फिलहाल उनकी हालत सामान्य है। मरीज को वार्ड में रखकर निगरानी की जा रही है और फ्लूइड चढ़ाया गया है।
डॉ. सिंह के अनुसार, अगले दो से तीन घंटे तक किसान की निगरानी की जाएगी। यदि इस दौरान सांप के जहर से संबंधित कोई लक्षण दिखाई देता है तो उन्हें एंटी-वेनम दिया जाएगा। फिलहाल किसान की स्थिति सामान्य है और उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं है।
The post UP: धान के खेत में दवा छिड़क रहे किसान को सांप ने डसा, अस्पताल में भर्ती appeared first on Breaking Tube.















