बचे हुए खाने से बनाएं टेस्टी डिश, स्वाद मिलेगा और पैसा भी बचेगा

0
5

अक्सर घर में खाना थोड़ा बहुत बच जाता है। कई लोग इसे बेकार समझकर फेंक देते हैं लेकिन ऐसी करना सही नहीं है। इससे न सिर्फ खाने की बर्बादी होती है बल्कि पैसों का भी नुकसान होता है। अगर बचा हुआ खाना सही तरीके से रखा गया हो तो उसका दोबारा इस्तेमाल करके कई टेस्टी और नई डिश तैयार की जा सकती है।

 

बस थोड़ी सी समझदारी और कुछ आसान किचन ट्रिक्स अपनाकर आप बचे हुए चावल, रोटी, दाल, सब्जी या ब्रेड को नया स्वाद दे सकते हैं। इससे हर दिन कुछ अलग खाने को भी मिल जाता है और फूड वेस्टेज भी कम होती है। आइए जानते हैं कि बचे हुए खाने से बनने वाली 6 आसान और टेस्टी डिश के बारे में।

 

यह भी पढ़ें: बच्चों का फोन यूज़ कैसे कंट्रोल करें? जानें आसान और असरदार तरीके

1. बचे हुए चावल से बनाएं वेज फ्राइड राइस

अगर रात के चावल बच गए हैं तो उन्हें दोबारा गर्म करके वैसे ही खाने की बजाय उनसे वेज फ्राइड राइस बनाया जा सकता है। इसमें कुछ ताजी सब्जियां और हल्के मसाले मिलाकर चावल का स्वाद पूरी तरह बदल जाता है। यह लंच या डिनर के लिए भी बढ़िया विकल्प होता है।

कैसे बनाएं?

  • एक पैन में 1-2 चम्मच तेल गर्म करें। 
  • इसमें प्याज, गाजर, शिमला मिर्च, मटर या अपने पसंद के अनुसार सब्जियां डालकर 3-4 मिनट भून लें। 
  • अब बचे हुए चावल डालें और फिस उसमें स्वादानुसार नमक, काली मिर्च और थोड़ा सोया सॉस मिलाएं। 
  • अब 2-3 मिनट तक चलाते हुए पकांए। 
  • ऊपर से हरा धनिया डालकर गर्मागर्म परोसें। 

2 बची हुई रोटी से बनाएं रोटी नाचोज

 

अगर घर में रोटियां बच गई हैं तो उन्हें फेंकने की जरूरत नहीं है। इन्हें कुरकुरा बनाकर टेस्टी रोटी नाचोज तैयार किए जा सकते हैं। यह शाम कि हल्की भूख के लिए एक मजेदार स्नैक है।

कैसे बनाएं?

  • रोटी को छोटे-छोटे त्रिकोण आकार में काट लें।
  • हल्का तेल लगाकर तवे या ओवन में कुरकुरा कर लें।
  • ऊपर से प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च और चाट मसाला डालें।
  • चाहें तो थोड़ा चीज डालकर 2 मिनट गर्म करें।
  • टोमैटो सॉस या हरी चटनी के साथ खाएं।

3. बची हुई दाल से बनाएं दाल पराठा

 

अगर दाल बच गई है तो उसे फेंकने की बजाय आटा गूंधने में इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे पराठे टेस्टी भी बनते हैं और उनमें पोषण भी बढ़ जाता है। यह नाश्ते के लिए अच्छा विकल्प है।

कैसे बनाएं?

  • बची हुई दाल में आटा डालकर गूंध लें।
  • हरा धनिया, अजवाइन और बारीक कटी हरी मिर्च मिलाएं।
  • जरूरत हो तो थोड़ा और आटा डालें।
  • पराठा बेलकर तवे पर घी या तेल से सेंक लें।
  • दही, अचार या चटनी के साथ परोसें।

यह भी पढ़ें: ड्रिंक्स से लेकर मीठे तक, सावन व्रत में ट्राई करें ये टेस्टी और हेल्दी रेसिपी

4. बची हुई सब्जी से बनाएं सैंडविच

अगर आलू, पनीर या मिक्स वेज की सब्जी बच गई है तो उससे झटपट सैंडविच बनाया जा सकता है। इससे बची हुई सब्जी का स्वाद भी नया लगने लगता है और बच्चों को भी पसंद आता है।

कैसे बनाएं?

  • ब्रेड पर बटर या हरी चटनी लगाएं।
  • बची हुई सब्जी को अच्छी तरह फैलाएं।
  • चाहें तो चीज का स्लाइस रखें।
  • दूसरी ब्रेड रखकर तवे या सैंडविच मेकर में सेंक लें।
  • सॉस के साथ सर्व करें।

5. बची हुई खिचड़ी से बनाएं कुरकुरी टिक्की

 

अगर खिचड़ी बच गई है तो उसे दोबारा खाने की बजाय उससे टेस्टी टिक्की बनाई जा सकती है। बाहर से कुरकुरी और अंदर से नरम यह टिक्की बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आती है।

कैसे बनाएं?

  • खिचड़ी में थोड़ा बेसन या ब्रेड क्रम्ब्स मिलाएं।
  • छोटे-छोटे टिक्की का आकार दें।
  • तवे पर हल्का तेल डालकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंकें।
  • हरी चटनी या दही के साथ परोसें।

6. बची हुई ब्रेड से बनाएं ब्रेड उपमा

 

अगर ब्रेड के कुछ स्लाइस बच गए हैं तो उनसे कुछ ही मिनटों में स्वादिष्ट ब्रेड उपमा तैयार किया जा सकता है। यह सुबह के नाश्ते या शाम के स्नैक के लिए अच्छा विकल्प है।

कैसे बनाएं?

  • ब्रेड को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • पैन में तेल गर्म करके राई, करी पत्ता और हरी मिर्च का तड़का लगाएं।
  • प्याज और टमाटर डालकर हल्का भून लें।
  • अब ब्रेड के टुकड़े डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
  • ऊपर से हरा धनिया डालकर गर्मागर्म परोसें।

बचे हुए खाने का इस्तेमाल करते समय रखें इन बातों का ध्यान

  • खाने को हमेशा ढककर फ्रिज में रखें।
  • कोशिश करें कि 24 घंटे के अंदर उसका इस्तेमाल कर लें।
  • खाने को दोबारा अच्छी तरह गर्म करके ही खाएं।
  • अगर खाने की खुशबू, रंग या स्वाद बदल गया हो तो उसका इस्तेमाल न करें।
  • एक ही खाने को बार-बार गर्म करने से बचें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here