BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश अज्ञात बाइक की ठोकर से बच्चा गंभीर घायल:जमुनहा के प्रतापपुर गांव में...

अज्ञात बाइक की ठोकर से बच्चा गंभीर घायल:जमुनहा के प्रतापपुर गांव में हादसा, प्राथमिक उपचार के बाद भिनगा रेफर

जमुनहा के थाना मल्हीपुर क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में मंगलवार को एक अज्ञात बाइक सवार ने 6 साल के बच्चे रज्जाक अली को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर लगते ही सुफियान का बेटा रज्जाक अली सड़क पर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोग इकट्ठा हो गए। आसपास के लोगों की मदद से परिजन बच्चे को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर ले गए। यहां डॉ. सिद्धेश वर्मा ने उसे प्राथमिक उपचार दिया। बच्चे की हालत गंभीर देखते हुए उसे आगे के इलाज के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद अज्ञात बाइक सवार मौके से भाग गया।