BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश विक्रमजोत में रक्तदान शिविर और जागरूकता अभियान:23 सितंबर को होगा आयोजन, नशा...

विक्रमजोत में रक्तदान शिविर और जागरूकता अभियान:23 सितंबर को होगा आयोजन, नशा मुक्ति; आयुष्मान कार्ड और टीबी मुक्त भारत पर फोकस

शंकरपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत में 23 सितंबर 2026 को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही कई जागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे। इन अभियानों में नशा मुक्ति, अंगदान जागरूकता, आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवाने में मदद, टीबी मुक्त भारत अभियान और स्वच्छता से जुड़े कार्यक्रम शामिल हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत के अधीक्षक डॉक्टर अतुल कुमार सिंह ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों में ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर इसे सफल बनाने में सहयोग करें।