बस्ती के साऊघाट क्षेत्र के मुझहना, परसा हज्जाम, पटखौली और बिल्हौर जैसे कई गांवों में शाम के समय अक्सर बिजली गुल रहती है। इससे स्थानीय लोग काफी परेशान हैं और उन्होंने इस पर आक्रोश जताया है। बिजली कटौती के कारण शाम होते ही अंधेरा छा जाता है, जिससे सांप और गोजर जैसे जहरीले जीवों का डर बना रहता है। खासकर छात्रों को पढ़ाई करने में काफी दिक्कतें आती हैं। आलोक कुमार, महेंद्र कुमार, अवधेश कुमार, प्रभु नाथ और मनोज कुमार जैसे स्थानीय निवासियों ने बताया कि बिजली की समस्या से इंसान और जानवर दोनों परेशान हैं। उनका कहना है कि यह समस्या लगातार बनी रहती है।
दैनिक भास्कर की खबर का असर:नगर बाजार-कप्तानगंज मार्ग पर सड़क निर्माण...
बस्ती में नगर बाजार-कप्तानगंज मार्ग की खराब हालत को लेकर 5 अगस्त को दैनिक भास्कर में छपी खबर का असर अब दिखने लगा है।...
राज्यसभा चुनाव 2026: उत्तराखंड की एक सीट पर 16 अक्टूबर को...
देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने देश के दो प्रमुख राज्यों उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में खाली हो रही कुल 11 राज्यसभा सीटों के...















































