BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश जमुनहा-बहराइच मार्ग पर अज्ञात बाइक ने व्यक्ति को रौंदा:गंभीर रूप से घायल,...

जमुनहा-बहराइच मार्ग पर अज्ञात बाइक ने व्यक्ति को रौंदा:गंभीर रूप से घायल, मल्हीपुर CHC में भर्ती

मल्हीपुर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 45 साल का एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) मल्हीपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। शिकारी चौड़ा निवासी कुलेराज पाठक (45) अपने घर बहराइच से लौट रहे थे। हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के जमुनहा-बहराइच मार्ग पर फत्तेह बहादुर इंटर कॉलेज, गौसपुर के पास पीछे से आ रही एक अज्ञात बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कुलेराज पाठक सड़क पर गिर गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत उनके परिवार को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल कुलेराज पाठक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर ले गए। वहां डॉ. सिद्धेश वर्मा उनका प्राथमिक इलाज कर रहे हैं।