श्रावस्ती के भिनगा में श्री सिद्धि विनायक गणेश पूजा महोत्सव मनाया गया। होलिका मंदिर परिसर में गणेश पूजा और महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंगलवार शाम को महाआरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर भगवान गणेश के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से थालियां सजाकर भगवान गणेश की आरती की। इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद और जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा भी शामिल हुए। उन्होंने भगवान गणेश की पूजा की। कार्यकारी अधिकारी अनीता शुक्ला ने भी महाआरती में हिस्सा लिया और भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं में काफी उत्साह दिखा। महाआरती के मौके पर थाली सजाकर लाने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। लोगों के चुनाव के आधार पर 11 बच्चों को पुरस्कार दिए गए। इस प्रतियोगिता में गायत्री पहले, परी दूसरे और सुमन गुप्ता व पूजा तीसरे स्थान पर रहीं। समाजसेवी ओम मिश्रा ने विजेता बच्चों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया। राजेश कुमार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस मौके पर आयुष सोनी, शिवम गुप्ता, शुभम रावत, अमित गुप्ता, शुभम गुप्ता, रिंकू रावत, राजू सोनी, अमित सिंह, अरविंद गुप्ता, सौरभ रावत, सत्यम पटवा और शनि रावत समेत कई श्रद्धालु और लोग मौजूद थे। आयोजन समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं का आभार जताया और उनसे ऐसे ही धार्मिक आयोजनों में शामिल होते रहने की अपील की।
लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार:पैकोलिया पुलिस ने पीड़िता...
पैकोलिया पुलिस ने एक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता को...
राज्यसभा चुनाव 2026: उत्तराखंड की एक सीट पर 16 अक्टूबर को...
देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने देश के दो प्रमुख राज्यों उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में खाली हो रही कुल 11 राज्यसभा सीटों के...















































