मंगलवार शाम करीब चार बजे बस्ती-अयोध्या हाईवे पर एक तेज रफ्तार मालवाहक ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। यह हादसा छावनी थाना क्षेत्र के शंकरपुर में हुआ। ट्रक पेड़ से टकराने के बाद गड्ढे में पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक हिमांशु (46) और विवेक सिंह (42) घायल हो गए। दोनों पानीपत, हरियाणा के रहने वाले हैं। यह मालवाहक ट्रक खाली था और गोरखपुर से आगरा जा रहा था। हादसे के बाद चालक हिमांशु ट्रक के क्षतिग्रस्त केबिन में बुरी तरह फंस गया था। सूचना मिलने पर छावनी पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने दोनों घायलों को बाहर निकाला। उन्हें एनएचएआई एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर हालत वाले हिमांशु को हायर सेंटर रेफर कर दिया। चौकी प्रभारी सभाजीत मिश्र ने बताया कि हादसे में ट्रक चालक घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि हाईवे पर यातायात में कोई समस्या नहीं है।
बस्ती के कई गांवों में बिजली गुल:सांप-बिच्छू का डर, छात्रों की...
बस्ती के साऊघाट क्षेत्र के मुझहना, परसा हज्जाम, पटखौली और बिल्हौर जैसे कई गांवों में शाम के समय अक्सर बिजली गुल रहती है। इससे...
यूपी पुलिस के ‘स्पेशल 32’ संभालेंगे मोर्चा, वैज्ञानिक जांच से थर-थर...
उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए योगी सरकार ने नया मास्टर प्लान तैयार किया है। अब जांच सिर्फ बयान और पूछताछ...















































