BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश 66वीं वाहिनी SSB ने राजमंदिर कलां में लगाया मुफ्त-चिकित्सा शिविर:110 ग्रामीणों का...

66वीं वाहिनी SSB ने राजमंदिर कलां में लगाया मुफ्त-चिकित्सा शिविर:110 ग्रामीणों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, मुफ्त दवाएं भी बांटी गईं

सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 66वीं वाहिनी ने 22 सितंबर को सीमा चौकी खैराघाट के राजमंदिर कलां गांव में एक मुफ्त चिकित्सा शिविर लगाया। यह शिविर नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया था। यह स्वास्थ्य शिविर 66वीं वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी और कार्यवाहक कमांडेंट बिप्लव दौलागजऊ के नेतृत्व में सफलतापूर्वक आयोजित हुआ। राजमंदिर कलां स्थित पंचायत भवन परिसर में लगे इस शिविर में कुल 110 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई। इनमें 44 पुरुष, 43 महिलाएं और 23 बच्चे शामिल थे। डॉ. अभिषेक कुमार, सहायक कमांडेंट (चिकित्सा) ने ग्रामीणों को मुफ्त दवाएं दीं और मौसमी बीमारियों से बचाव के तरीके बताए। इस कार्यक्रम में SSB की तरफ से सहायक कमांडेंट दलसानिया हरसुखलाल रूपभाई, डॉ. अभिषेक कुमार, सहायक कमांडेंट (चिकित्सा), स.उप निरीक्षक (फार्मा) जितेंद्र कुशवाहा और 8 अन्य जवान मौजूद थे। स्थानीय नागरिकों में एनजीओ से श्री कार्तिकेय सिंह और अन्य 110 ग्रामीण उपस्थित रहे। गांव वालों ने SSB के इस मानवीय काम की तारीफ की और बल का धन्यवाद किया।