महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की। उन्होंने आम लोगों की शिकायतें और समस्याएं सुनीं। इस दौरान कई फरियादियों ने अपनी दिक्कतें एसपी को बताईं। एसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का समय पर और अच्छी तरह से समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का हल थाना स्तर पर ही होना चाहिए। इससे फरियादियों को बेवजह बड़े अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। एसपी ने जनसुनवाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। साथ ही, महिला हेल्पडेस्क को भी सक्रिय और संवेदनशीलता से चलाने को कहा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों के समाधान की गुणवत्ता पर खास ध्यान दें।
यूपी पुलिस के ‘स्पेशल 32’ संभालेंगे मोर्चा, वैज्ञानिक जांच से थर-थर...
उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए योगी सरकार ने नया मास्टर प्लान तैयार किया है। अब जांच सिर्फ बयान और पूछताछ...
यूपी पुलिस के ‘स्पेशल 32’ संभालेंगे मोर्चा, वैज्ञानिक जांच से थर-थर...
उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए योगी सरकार ने नया मास्टर प्लान तैयार किया है। अब जांच सिर्फ बयान और पूछताछ...