Home उत्तर प्रदेश दिव्यांगों का प्रदर्शन, 7 को विधानभवन घेरने का ऐलान 

दिव्यांगों का प्रदर्शन, 7 को विधानभवन घेरने का ऐलान 

0
4

लखनऊ। दिव्यांगजनों ने सोमवार को  बेसिक शिक्षकों का अन्तर्जनपदीय स्थानांतरण लिस्ट जारी न होने के विरोध में  ईको गार्डेन में धरना प्रदर्शन किया। साथ ही 6 सितम्बर तक यह सूची जारी न होने पर 7 को विधानभवन का घेराव करने का भी ऐलान कर दिया। दिव्यांग  महागठबंधन के महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि  दिव्यांग शिक्षकों का जल्द स्थानांतरण नहीं हुआ तो दिव्यांग महागठबंधन विधानसभा का घेराव करने को बाध्य होगा। शासनादेश होने के बावजूद आज तक दिव्यांग बेसिक शिक्षकों के अन्तर्जनपदीय स्थानांतरण कि सूची जारी नहीं हुई। यह सूची जुलाई में जारी हो जानी चाहिए थी। लेकिन शासन कि लापरवाही से आज तक सूची जारी नहीं हुई है। जिससे दिव्यांग शिक्षकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दिव्यांग बेसिक शिक्षक लम्बे समय से इसके लिए आन्दोलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिव्यांगजन अधिनियम 2016 के तहत सरकारी कर्मचारियों को गृह जनपद में स्थानांतरण के लिए पत्र भेजा है। अगर 6 सितम्बर तक दिव्यांग बेसिक शिक्षकों का अन्तर्जनपदीय स्थानांतरण नहीं होता है तो 7 सितम्बर को विधानसभा पर प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। विरोध प्रदर्शन में दिव्यांग महागठबंधन के अध्यक्ष मनीष प्रसाद, मुकेश कुमार भारती, दुर्वेश कुशवाहा, सुजीत रावत, बलबीर सिंह, लाखन सिंह, राहुल कुमार, अल्पना कुमारी, राजकुमार यादव आदि शामिल थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here