Home उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद में 103 ट्यूबवेल ऑपरेटरों की बहाली की मांग पर अनशन

फिरोजाबाद में 103 ट्यूबवेल ऑपरेटरों की बहाली की मांग पर अनशन

0
8

फ़िरोज़ाबाद, कॉंग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता धर्म सिंह यादव के नेतृत्व में सोमवार 31 अगस्त को नगर निगम परिसर में न्यायालयों के आदेश के बाबजूद 103 ट्यूबवैल ऑपरेटरों को  वापिस लिए जाने की मांग करते हुए अनशन पर बैठे परिसर में चल रहे अनशन की जानकारी मिलते ही नगर आयुक्त प्रशांत नागर वहाँ पहुँचे और बातचीत के बाद 05 दिन का समय देकर अनशन समाप्त कराया नगर निगम में 103 ट्यूबवैल ऑपरेटरों को सवेतन नौकरी पर लेने के न्यायालय के आदेश का पालन नहीं होने का आरोप लगाते हुए  कॉंग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं अधिवक्ता धर्म सिंह यादव द्वारा 31 अगस्त से अनशन शुरू करने की घोषणा की गयी थी।जिसको लेकर आज दिन सोमवार 31 अगस्त को सुबह 10 बजे से नगर निगम परिसर में अनशन शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि श्रम न्यायालय ने श्रम कानून के तहत न्यूनतम वेतन सहित 103 ट्यूबवैल ऑपरेटरों को सवेतन नौकरी पर लेने का आदेश दिया था।श्रम न्यायालय के आदेश के खिलाफ नगर निगम फिरोजाबाद ने हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं दाखिल की थीं। दोनों न्यायालयों ने नगर निगम की याचिकाओं को खारिज करते हुए श्रम न्यायालय के आदेश को बरकरार रखा।धर्म सिंह यादव का आरोप है। कि इसके बावजूद आदेश का पालन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि न्यायालय के आदेश की अवहेलना न्यायालय की अवमानना है।उन्होंने मांग की कि 103 ट्यूबवैल ऑपरेटरों को न्यायालय के आदेश के अनुसार न्यूनतम वेतन सहित सवेतन नौकरी पर लिया जाये। निगम परिसर में चल रहे अनशन की जानकारी मिलते ही नगर आयुक्त प्रशान्त नागर अनशन स्थल पर पहुँचे और उन्होंने अनशन पर बैठे वरिष्ठ अधिवक्ता धर्म सिंह यादव से अनशन के बारे में जानकारी की। तो वरिष्ठ अधिवक्ता ने उन्हें बताया कि निगम द्वारा जो 103 ऑपरेटरों को न्यायालयों के आदेश के बाद भी उन्हें वापिस नही लिया गया है। उसके विरोध में हम लोग यहां पर एकत्रित हुए है। तब नगर आयुक्त ने उन्हें विश्वास दिलाते हुए पाँच दिन का समय दिया देते हुए धरना समाप्त करने को कहा। जिसके बाद धर्म सिंह यादव ने उनकी बात मानते हुए कहा कि हमारी तरफ से 06 दिन दिये जायेंगे। उसके बाद यदि हमारी माँग को नही माना गया, तो अनशन दुबारा शुरू किया जायेगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी नगर निगम के अधिकारियों की होगी।अनशन समाप्ति पर पार्षद मुनेन्द्र यादव ने सभी उपस्थित  लोगों को फ्रूटी पिलाकर सम्मान दिया।अनशन के दौरान कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष धर्म सिंह यादव, रामदास मानव, विशाल दीक्षित,ग्रीश जोशी के अलावा अन्य कई लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here