Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती के मिर्जापुर-मनवरिया दीवान मार्ग बदहाल:गहरे गड्ढों से राहगीर परेशान, दुर्घटना का...

श्रावस्ती के मिर्जापुर-मनवरिया दीवान मार्ग बदहाल:गहरे गड्ढों से राहगीर परेशान, दुर्घटना का खतरा

0
0
श्रावस्ती के मिर्जापुर-मनवरिया दीवान मार्ग बदहाल:गहरे गड्ढों से राहगीर परेशान, दुर्घटना का खतरा

श्रावस्ती जिले में मिर्जापुर चौराहा से मनवरिया दीवान तक जाने वाला मार्ग बदहाल स्थिति में है। सड़क पर गहरे गड्ढे होने के कारण राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन गड्ढों से गुजरते समय वाहन लगातार हिचकोले खाते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों को अधिक परेशानी होती है। बारिश के मौसम में गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। ऐसे में उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है, जिससे जोखिम बढ़ जाता है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से सड़क की तत्काल मरम्मत की गुहार लगाई है। उनकी मांग है कि बदहाल सड़क के कारण दैनिक आवाजाही में हो रही मुश्किलों और जोखिम से राहत मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here