Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती में बदहाल सड़क का निर्माण शुरू:दैनिक भास्कर की खबर के बाद...

श्रावस्ती में बदहाल सड़क का निर्माण शुरू:दैनिक भास्कर की खबर के बाद ग्रामीणों को मिली राहत

0
0
श्रावस्ती में बदहाल सड़क का निर्माण शुरू:दैनिक भास्कर की खबर के बाद ग्रामीणों को मिली राहत

श्रावस्ती जिले के जमुनहा ब्लॉक क्षेत्र में इमलिया चौराहा से भगवानपुर तक जाने वाली लंबे समय से बदहाल सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। दैनिक भास्कर द्वारा इस मार्ग की खराब स्थिति पर प्रमुखता से खबर प्रकाशित करने के बाद लोक निर्माण विभाग (PWD) ने सीसी रोड का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया है। यह मार्ग कई वर्षों से जर्जर हालत में था। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए थे, जिससे स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। राप्ती नदी से सटा होने के कारण बारिश और बाढ़ के मौसम में इसकी स्थिति और भी खराब हो जाती थी। सड़क निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। उनका कहना है कि लंबे इंतजार के बाद आखिरकार संबंधित विभाग ने उनकी समस्या पर ध्यान दिया है। ग्रामीणों ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाने और खबर प्रकाशित करने के लिए दैनिक भास्कर का आभार व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here