श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के जमुनहा बाजार में चल रहे गणेश पूजा महोत्सव में जागरण का आयोजन किया गया। यह आयोजन सोनू गुप्ता जागरण पार्टी के कलाकारों ने किया। पार्टी के मुख्य गायक सोनू गुप्ता ने अपने भजनों और गीतों से श्रद्धालुओं को खूब झुमाया। उनके भक्ति गीतों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते-गाते रहे। जागरण के दौरान पूरा पंडाल भक्ति से भर गया। गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा बाजार गूंज उठा। बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने पहुंचे। समिति के अध्यक्ष कन्हैया गुप्ता और उपाध्यक्ष हिमांशु गुप्ता के नेतृत्व में यह कार्यक्रम सफल रहा। जमुनहा चौकी प्रभारी विनायक सिंह भी अपनी टीम के साथ कार्यक्रम में मौजूद रहे।
जमुनहा के सरकारी स्कूल में घटिया बाउंड्री वॉल बन रही:पीली ईंटों...
श्रावस्ती के जमुनहा विकास खंड की ग्राम पंचायत नंदई डीह में एक सरकारी विद्यालय है। यहां प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री...





























