BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ जमुनहा के सरकारी स्कूल में घटिया बाउंड्री वॉल बन रही:पीली ईंटों और...

जमुनहा के सरकारी स्कूल में घटिया बाउंड्री वॉल बन रही:पीली ईंटों और नदी के बालू का हो रहा इस्तेमाल, ग्रामीणों ने की शिकायत

श्रावस्ती के जमुनहा विकास खंड की ग्राम पंचायत नंदई डीह में एक सरकारी विद्यालय है। यहां प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री वॉल का निर्माण हो रहा है। इस निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे भ्रष्टाचार और लापरवाही का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि बाउंड्री वॉल बनाने में पहली श्रेणी की ईंटों की जगह कमजोर ‘पीली ईंटों’ का इस्तेमाल हो रहा है। ईंटों की जुड़ाई के लिए मानक सीमेंट-बालू के मिश्रण की जगह नदी की रेतीली बालू का उपयोग हो रहा है। इसमें सीमेंट की मात्रा नाममात्र की है। कुछ समय पहले विद्यालय की पुरानी बाउंड्री वॉल ढह गई थी। परिसर को सुरक्षित करने के लिए ग्राम प्रधान इसका पुनर्निर्माण करा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटिया निर्माण से बनी यह बाउंड्री वॉल कभी भी गिर सकती है। इससे कोई बड़ा हादसा होने की आशंका है। एक ग्रामीण ने गुस्से में कहा, “विद्यालय बच्चों की सुरक्षा का स्थान है। अगर नींव और दीवार ही कमजोर होगी, तो कल को किसी अनहोनी का जिम्मेदार कौन होगा? घटिया सामग्री का प्रयोग कर सीधे तौर पर बच्चों की जान जोखिम में डाली जा रही है।” ग्रामीणों ने एकजुट होकर इस मामले का विरोध किया है। उन्होंने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) जमुनहा और जिलाधिकारी श्रावस्ती को पत्र भेजा है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की तत्काल निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा है कि जारी निर्माण कार्य को रोककर मानकों के अनुसार मजबूत बाउंड्री वॉल बनाई जाए।