महराजगंज न्यूज़ बस्ती न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़ उत्तर प्रदेश लाइव महराजगंज लखनऊ न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ बस्ती न्यूज़ महराजगंज बहराइच न्यूज़ बलरामपुर न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home महाराष्ट्र नवी मुंबई में महावीर हाइड्रोलिक टर्बाइन्स प्रा. लि. में गणेश चतुर्थी पर...

नवी मुंबई में महावीर हाइड्रोलिक टर्बाइन्स प्रा. लि. में गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा की स्थापना

नवी मुंबई। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर महावीर हाइड्रोलिक टर्बाइन्स प्रा. लि. के कंपनी परिसर में विधि-विधान एवं भक्तिभाव के साथ भगवान श्री गणेश की प्रतिमा की स्थापना की गई। कंपनी परिसर में गणपति बप्पा चार दिनों तक विराजमान रहेंगे।

स्थापना अवसर पर कंपनी से जुड़े मुन्ना शर्मा, आर.बी. शर्मा, सुरेश भट्ट, अजित मिश्रा, राजेंद्र भट्ट एवं अरविंद शर्मा सहित कर्मचारियों और सहयोगियों ने पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश से सुख, समृद्धि, शांति एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

पूरे परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। फूल-मालाओं, केले के पत्तों, रंग-बिरंगी रोशनी और दीपों से सजे पूजा स्थल पर श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजा के दौरान धार्मिक वातावरण और “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा।

कंपनी की ओर से गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। चार दिनों तक गणपति बप्पा की नियमित पूजा-अर्चना की जाएगी और इसके बाद श्रद्धापूर्वक विसर्जन किया जाएगा।

आयोजक: मुन्ना शर्मा | आर.बी. शर्मा | सुरेश भट्ट | अजित मिश्रा | राजेंद्र भट्ट | अरविंद शर्मा

महावीर हाइड्रोलिक टर्बाइन्स प्रा. लि., नवी मुंबई

॥ श्री गणेशाय नमः ॥

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here