महराजगंज न्यूज़ बस्ती न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़ उत्तर प्रदेश लाइव महराजगंज लखनऊ न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ बस्ती न्यूज़ महराजगंज बहराइच न्यूज़ बलरामपुर न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ अमोढ़ा में गणेश उत्सव की शोभायात्रा निकली:भक्त नाचते-गाते पंडाल तक पहुंचे, रामजानकी...

अमोढ़ा में गणेश उत्सव की शोभायात्रा निकली:भक्त नाचते-गाते पंडाल तक पहुंचे, रामजानकी मार्ग गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा

अमोढ़ा में गणेश उत्सव की शुरुआत रविवार रात हुई। नवयुवक गणेश उत्सव समिति अमोढ़ा ने एक शोभायात्रा निकाली। युवा छावनी तिराहे से भगवान गणेश की प्रतिमा लेकर निकले। वे गाजे-बाजे के साथ नाचते-गाते अमोढ़ा के मां कोटही मंदिर के पंडाल तक पहुंचे। इस दौरान रामजानकी मार्ग ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंज उठा। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और समिति के सदस्य मौजूद थे। इस मौके पर शिवकुमार गुप्ता, रामबाबू मोदनवाल, संतोष सोनी और शैलेंद्र चौहान मौजूद थे। इनके साथ समिति के कई युवा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here