सिद्धार्थनगर में भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बढ़नी ब्लॉक स्थित ग्राम पंचायत पकड़िहवा में साड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम पावन तिनछठी और रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में माताओं और बहनों के सम्मान में किया गया। इस अवसर पर श्याम जायसवाल ने बहनों से राखी बंधवाई और उन्हें साड़ी भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ भी दीं। भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि बहनों का यह स्नेह उनके लिए केवल एक भावनात्मक रिश्ता नहीं, बल्कि जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा और जिम्मेदारी भी है। उन्होंने क्षेत्रवासियों के अटूट विश्वास को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित माताओं और बहनों को साड़ियाँ वितरित की गईं। साड़ी वितरण के दौरान माताओं और बहनों के चेहरों पर संतोष और खुशी देखी गई। जायसवाल ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और सहयोग पहुँचाना है। श्याम जायसवाल ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी माताओं, बहनों और उपस्थित जनता-जनार्दन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष दल सिंगार दुबे, शक्ति केंद्र संयोजक पुरुषोत्तम जायसवाल, मंडल महामंत्री दीपेंद्र नाथ पांडेय, मंडल मंत्री राज नारायण चौबे, शक्ति केंद्र संयोजक राममोहन त्यागी, बूथ अध्यक्ष पुजारी विश्वकर्मा, विध्यांचल कन्नौजिया, अल्पसंख्यक मंडल उपाध्यक्ष डॉ शकील शाह, बूथ अध्यक्ष पंचम मौर्या, राम लखन गौतम, कर्मराज यादव, शक्ति केंद्र संयोजक परशुराम यादव, बूथ अध्यक्ष शेषमणि मिश्रा, राम कुबेर यादव, संदीप यादव, धर्मेंद्र कुमार पांडे और बूथ अध्यक्ष राम अजोर शर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने बांटी साड़ियां:शोहरतगढ़ में तिनछठी-रक्षाबंधन पर हुआ वितरण कार्यक्रम