श्रावस्ती पुलिस महिलाओं व लड़कियों की सुरक्षा अभियान चला रही है। सोमवार को शक्ति मोबाइल टीम ने स्कूलों, गांवों व सार्वजनिक जगहों पर सुरक्षा, कानूनी अधिकार व साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी। चौपाल व जनसंपर्क से महिलाओं व लड़कियों को अपनी समस्याएं पुलिस को बताने हेतु प्रेरित किया। उनसे तुरंत पुलिस मदद लेने की अपील की गई। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं व आम लोगों को साइबर अपराध से बचने के तरीके बताए गए। पुलिस ने सोशल मीडिया ठगी, ऑनलाइन धोखाधड़ी व फर्जी कॉल से सावधान रहने को कहा। ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी अनजान से साझा न करने की अपील की। साइबर अपराध होने पर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी। महिलाओं व लड़कियों को महिला हेल्पलाइन नंबरों, सरकारी योजनाओं, सहायता केंद्र व साइबर हेल्प डेस्क की जानकारी दी गई। पात्रों से लाभ लेने की अपील की गई।
पुलिस ने महिलाओं को सुरक्षा, साइबर अपराध की जानकारी दी:श्रावस्ती में शक्ति मोबाइल टीम ने स्कूलों, गांवों में हेल्पलाइन नंबर व सरकारी योजनाओं की जानकारी दी
और पढ़ें
संबंधित खबरें














































