BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश श्रावस्ती में पिकअप की टक्कर से दो बाइक सवार घायल:सिरसिया जंगल में...

श्रावस्ती में पिकअप की टक्कर से दो बाइक सवार घायल:सिरसिया जंगल में हुआ हादसा, एक बहराइच रेफर, दूसरे का इलाज जारी

श्रावस्ती जिले के सिरसिया थाना क्षेत्र में सोमवार रात करीब नौ बजे एक सड़क हादसा हुआ। भिनगा-सिरसिया मार्ग पर सिरसिया जंगल के पास एक अज्ञात पिकअप वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे शब्बीर (50) और पीछे बैठे शमसुद्दीन (19) घायल हो गए। टक्कर के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। परिजनों ने दोनों घायलों को संयुक्त जिला अस्पताल भिनगा पहुंचाया। डॉक्टरों ने शब्बीर की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उन्हें अंदरूनी चोटें और जांघ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है। शमसुद्दीन का इलाज जिला अस्पताल भिनगा में चल रहा है। शब्बीर को एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस से बहराइच भेजा गया। एंबुलेंस में ईएमटी मोहम्मद आरिफ खान और चालक नसीम ने उनकी देखभाल की। परिजनों ने आपातकालीन सेवा के लिए सरकार और स्वास्थ्य विभाग का आभार जताया।

संबंधित खबरें