BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश आशुतोष कनौजिया का ग्राम विकास अधिकारी पद पर चयन:मुख्यमंत्री योगी ने दिया...

आशुतोष कनौजिया का ग्राम विकास अधिकारी पद पर चयन:मुख्यमंत्री योगी ने दिया नियुक्ति पत्र, गांव में खुशी का माहौल


बनकटी ब्लॉक के पिपरा सुकाली गांव के आशुतोष कुमार कनौजिया का ग्राम विकास अधिकारी पद पर चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से गांव और क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने उन्हें नियुक्ति पत्र दिया। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद परिवार के साथ-साथ क्षेत्रीय लोगों में भी खुशी का माहौल है। परिजनों और शुभचिंतकों ने आशुतोष कुमार को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। केडी एजुकेशनल एकेडमी बाघनगर के डायरेक्टर धर्मेंद्र कुमार, धर्मात्मा प्रसाद उर्फ कोइल यादव, ग्राम प्रधान अरविंद दुबे, इंजीनियर काजू प्रसाद, इंजीनियर विकास नारायण, इंद्रजीत चौधरी और हरिबंश चौधरी समेत कई लोगों ने खुशी जताई और शुभकामनाएं दीं। ग्रामीणों ने कहा कि आशुतोष की सफलता गांव के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है।

संबंधित खबरें