श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक की ग्राम पंचायत महादेवा और आसपास के कई इलाकों में तेज तूफान के बाद बिजली सप्लाई बंद हो गई है। कई जगहों पर बिजली के खंभे और तार टूट गए हैं, जिससे कई दिनों से बिजली नहीं आ रही है। बिजली न होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। घरों में अंधेरा है, बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है और गर्मी-मच्छरों की दिक्कतें भी बढ़ गई हैं। सबसे ज्यादा परेशानी मोबाइल चार्जिंग को लेकर है। फोन बंद होने से लोग मोबाइल चार्ज कराने के लिए बाजारों में जा रहे हैं। वहां दुकानदार एक फोन चार्ज करने के लिए 20 रुपये ले रहे हैं। दुकानदारों को भी नुकसान हो रहा है, क्योंकि अंधेरे के कारण उन्हें दुकानें जल्दी बंद करनी पड़ रही हैं। प्रशासन का कहना है कि मरम्मत का काम चल रहा है और इसमें समय लगेगा। स्थानीय लोगों ने जल्द बिजली चालू करने की मांग की है। जेई विवेक कुशवाहा ने बताया कि गिरे हुए खंभों की मरम्मत जारी है और दिक्कत जल्द ठीक हो जाएगी।
श्रावस्ती में तेज तूफान से बिजली ठप:कई दिनों से सप्लाई बंद, कई जगहों पर बिजली के खंभे और तार टूटे
और पढ़ें
संबंधित खबरें












































