BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश महराजगंज में बगीचे में युवक की संदिग्ध मौत:अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई...

महराजगंज में बगीचे में युवक की संदिग्ध मौत:अचानक तबीयत बिगड़ने से हुई घटना, अस्पताल में मृत घोषित

0
4

महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना नगर पंचायत निचलौल के कृष्णा नगर वार्ड में गायत्री मंदिर के पास एक बगीचे में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम करीब 6:30 बजे 20 साल के आदित्य गौड़ की तबीयत अचानक बिगड़ गई। आदित्य, ग्राम सभा कोहड़वल के अमरनाथ गौड़ के बेटे थे। परिजन उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल ले गए। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद आदित्य को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत किन वजहों से हुई, यह अभी साफ नहीं हो पाया है। निचलौल थाना प्रभारी योगेंद्र राय ने बताया कि मौत की असली वजह जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगी। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है।

संबंधित खबरें