महराजगंज के पिपरा बाबू गांव में गुरुवार को दुर्गावती (पत्नी स्वर्गीय जोखू प्रजापति) का शव मिलने से सनसनी फैल गई। खबर मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दुर्गावती की मौत की वजह साफ हो पाएगी। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। दुर्गावती की मौत की खबर से उनके परिवार में मातम छा गया है
सिंदुरिया पुलिस ने 12 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की:शांति व्यवस्था बनाए...
सिंदुरिया पुलिस ने गुरुवार को 12 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई सिंदुरिया थाना क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए...






















