महराजगंज में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, सदर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से बातचीत कर उनकी पढ़ाई और विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्थाएं और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अलग-अलग कक्षाओं में गए। उन्होंने छात्राओं से पाठ्यक्रम और सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल पूछे। ज्यादातर छात्राओं ने संतोषजनक जवाब दिए, जिस पर उन्होंने शिक्षकों की तारीफ की। डीएम ने अच्छी पढ़ाई पर ध्यान देने और छात्राओं को नियमित पढ़ाई के लिए प्रेरित करने को कहा। जिलाधिकारी ने विद्यालय के किचन और डाइनिंग हॉल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने भोजन की क्वालिटी, साफ-सफाई और व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने छात्राओं के साथ शाम का नाश्ता भी किया और भोजन की क्वालिटी जांची। व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलने पर उन्होंने साफ-सफाई और भोजन की क्वालिटी के मानकों को बनाए रखने के निर्देश दिए। छात्रावास के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने लड़कियों के रहने की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कमरों में हवा आने-जाने और साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाली लड़कियों को सुरक्षित, साफ और आरामदायक माहौल देना प्रशासन की प्राथमिकता है। विद्यालय परिसर में बन रही कंप्यूटर लैब का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने काम की प्रोग्रेस और क्वालिटी देखी। उन्होंने काम करने वाली संस्था को तय मानकों और क्वालिटी के हिसाब से निर्माण कार्य समय पर पूरा करने को कहा। उन्होंने साफ किया कि निर्माण कार्य में क्वालिटी से कोई समझौता नहीं होगा। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे लड़कियों की जरूरतों के हिसाब से विद्यालय की हर व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार निगरानी रखें
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ कस्तूरबा गांधी विद्यालय में डीएम ने व्यवस्थाएं परखीं:पढ़ाई, भोजन, साफ-सफाई और निर्माण...



















