BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश बस्ती में गो-तस्करी गैंग के 4 सदस्यों पर गैंगस्टर एक्ट:पुलिस ने केस...

बस्ती में गो-तस्करी गैंग के 4 सदस्यों पर गैंगस्टर एक्ट:पुलिस ने केस दर्ज कर कसा शिकंजा, आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई


बस्ती पुलिस ने गो-तस्करी करने वाले एक गैंग के चार सदस्यों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। हरैया थाना पुलिस ने यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर की है। गैंग का सरगना संजय तिवारी (पुत्र विजय शंकर तिवारी) सीतापुर के करेहका (सकरन थाना) का है। अन्य सदस्यों में रामपुर के मुनौवर उर्फ मुकर्रम उर्फ लालू (पुत्र जाहिद) और सलमान (पुत्र सलीम) शामिल हैं। चौथा सदस्य हरिओम शुक्ला (पुत्र रामनरेश) सीतापुर के सिकरी बहटा (तम्बौर थाना) का है। यह गैंग इलाके में गो-तस्करी जैसी अवैध गतिविधियां चला रहा था। इन पर पहले भी हरैया थाने में बीएनएस की धारा 109, गो-हत्या निवारण अधिनियम (3/5ए/8), पशु क्रूरता निवारण अधिनियम (11) और एम.वी. एक्ट (207) के तहत मामले दर्ज हैं। हरैया पुलिस ने एफआईआर नंबर 280/2026 की धारा 3(1) के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने कहा कि जिले में संगठित अपराध बर्दाश्त नहीं होगा और अपराधियों पर कार्रवाई जारी रहेगी।

संबंधित खबरें
[mnt_related_news]