नई दिल्ली। मौसम 2 अक्टूबर 2026: मानसून के अंतिम चक्र के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से मुश्किल बढ़ाने वाला अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कल यानी 2 अक्टूबर को दिल्ली, यूपी, बिहार, पंजाब समेत 22 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा के झोंके चलने की चेतावनी है। पहाड़ी राज्यों में भी आफत की बारिश हो सकती है। यहां कुछ इलाकों में लैंडस्लाइड की भी चेतावनी जारी की गई है। यात्रा करने से पहले मौसम विभाग का अपडेट जरूर पढ़स लीजिए। कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और आंध्र प्रदेश में तूफान हवा लोगों की टेंशन बढ़ा सकती है। इसके अलावा पूर्वी भारत के सीमांचल के जिलों में बिजली और वज्रपात कहर बरपा सकता है। 4 से अधिक राज्यों में बर्फबारी की भी संभावना बनी हुई है।
वहीं, पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी के आस-पास तेज आंधी के चलने से पूर्वी राज्यों में असर देखने को मिल सकता है। अगले 12 घंटों तक इसका प्रभाव बने रहने की संभावना है। उत्तरपूर्वी असम और आसपास के क्षेत्रों में निचले क्षोभमंडलीय स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण स्थित है। उत्तरी तटीय तमिलनाडु और आसपास के क्षेत्रों में एक चक्रवाती परिसंचरण स्थित है।
देश के 22 राज्यों में बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक कल यानी 2 अक्टूबर को यूपी, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, केरल, असम, त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड और सिक्किम में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 65 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड तक की तेज हवा चल सकती है। वहीं, किसानों को विशेष रूप से सावधान रहने की जरूरत है।
दिल्ली में मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली(2 अक्टूबर-बारिश-तूफान का अलर्ट): मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक दिल्ली में कल यानी 2 अक्टूबर को भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की चेतावनी है। वहीं, दिल्ली में कल यानी 2 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
यूपी
यूपी(2 अक्टूबर-बारिश-आंधी की चेतावनी): मेरठ, आगरा, मथुरा, गाजियाबाद, बहराइच, गोंडा, कानपुर, हरदोई, खीरी, श्रावस्ती, उन्नाव, कन्नौज, सीतापुर, फर्रुखाबबाद, बरेली, एटा, फिरोजाबाद, कासगंज, मैनपुरी, रामपुर, प्रयागराज, गोरखपुर और देवरिया में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चल सकती है। हीं, इस दौरान लखनऊ में कल यानी 2 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
बिहार
बिहार(2 अक्टूबर-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): पटना, गया, जहानाबाद, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, भागलपुर, मुंगेर और कटिहार में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी है। वहीं, पटना में कल यानी 2 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
झारखंड
झारखंड(2-3 अक्टूबर-तेज बारिश-तूफान की चेतावनी): गुमला, गढ़वा, सिमडेगा, रांची, धनबाद, गिरिडीह, बोकारो, हजारीबाग, पलामू और जमशेदपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। वहीं, रांची में कल यानी 2 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।
उत्तराखंड
उत्तराखंड (2 अक्टूबर-बारिश-आंधी का अलर्ट): देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और नैनीताल में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। वहीं, देहरादून में कल यानी 2 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस जाएगा।
हिमाचल
हिमाचल (2 अक्टूबर-बारिश-तूफान की चेतावनी): सोलन, बिलासपुर, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, कांगड़ा और सिरमौर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, मनाली में कल यानी 2 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर (2 अक्टूबर-भारी बारिश-आंधी की संभावना): राजौरी, अनंतनाग, बारामूला, पुंछ, रामबन, कठुआ, रामबन, डोडा, सांबा और कठुआ में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी की चेतावनी है। वहीं, श्रीनगर में कल यानी 2 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।
पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल(2 अक्टूबर-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): हावड़ा, दार्जिलिंग, नादिया, कोलकाता, अलीपुरद्वार, नादिया, बीरभूम और कूचबिहार में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, कोलकाता में कल यानी 2 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तर जाएगा।
पंजाब
पंजाब (2 अक्टूबर-भारी बारिश और आंधी की संभावना): पठानकोट, बरनाला, चंडीगढ़, जालंधर, अमृतसर, पटियाला, गुरदासपुर और लुधियाना में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी।
राजस्थान
राजस्थान (2 अक्टूबर-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): भिलवाड़ा, टोंक, सवाई माधोपुर, बारां, कोटा, भरतपुर, बीकानेर, बूंदी, जयपुर, अजमेर और उदयपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, जयपुर में कल यानी 2 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश (2 अक्टूबर- बारिश-आंधी का अलर्ट): देवास, होशंगाबाद, भोपाल, इंदौर, खांडवा, गुना, मुरैना, अशोक नगर, नीमच, उमरिया, छिंदवाड़ा, कटनी और पन्ना में बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 30 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं। वहीं, भोपाल में कल यानी 2 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।












































