जमुनहा ब्लॉक के मल्हीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जांच और सलाह का कार्यक्रम हुआ। इस दौरान अस्पताल पहुंची गर्भवती महिलाओं की मुफ्त जांच, दवा और अल्ट्रासाउंड किया गया। डॉक्टर रामकुमार वर्मा ने गर्भवती महिलाओं को नियमित जांच कराने, समय पर दवा लेने और खान-पान पर खास ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि कोई भी परेशानी होने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचें। डॉक्टर ने सुरक्षित मातृत्व और स्वस्थ बच्चे के लिए गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच को जरूरी बताया। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिलाओं को गर्भावस्था से जुड़ी जरूरी जानकारी और स्वास्थ्य सलाह भी दी। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य कर्मी दीपा, शिवानी और अन्य स्टाफ मौजूद थे।
और पढ़ें
संबंधित खबरें












































