श्रावस्ती के जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना में गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण, चित्रकला और क्विज प्रतियोगिता हुई। विधायक रामफेरन पांडेय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम शुरू किया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने अध्यक्षता की, प्रधानाचार्य राम बिहारी वाजपेई संयोजक और भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रीलाल वर्मा विशिष्ट अतिथि रहे। छात्रों ने नव भारत निर्माण में युवाओं की भूमिका, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, डिजिटल नागरिकता, भारतीय राष्ट्रवाद और सांस्कृतिक विरासत जैसे विषयों पर विचार रखे। विधायक रामफेरन पांडेय ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण की धुरी बताया और सामाजिक एकता व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदार बनने को कहा। डॉ. मिश्रीलाल वर्मा ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं छात्रों में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ाती हैं। चित्रकला के जूनियर वर्ग में कपिल आर्य पहले, अनन्या दूसरे और राधिका तीसरे स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग में तुलसीराम पहले, काजल दूसरे और सुनीता देवी तीसरे स्थान पर रहीं। भाषण में अनुराग तिवारी पहले, अनुपम दूसरे और जासमीन बानो तीसरे नंबर पर रहीं। क्विज में आशीर्वाद श्रीवास्तव पहले, श्रवण कुमार दूसरे और हर्षिता गुप्ता तीसरे स्थान पर रहीं।
श्रावस्ती में सेवा संकल्प अभियान, छात्रों ने दिखाया हुनर:विजेताओं को किया सम्मानित; नेताओं ने राष्ट्र निर्माण का दिया संदेश
और पढ़ें
संबंधित खबरें













































