BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश जमुनहा में 6 दिन से बिजली गुल:एजेंसी संचालक ने मोबाइल चार्ज कराकर...

जमुनहा में 6 दिन से बिजली गुल:एजेंसी संचालक ने मोबाइल चार्ज कराकर उपभोक्ताओं को दी गैस

0
3

श्रावस्ती जिले के जमुनहा इलाके में पिछले छह दिनों से बिजली नहीं आ रही है। इससे गैस उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हो रही है। मोबाइल चार्ज न होने के कारण गैस लेने के लिए जरूरी ओटीपी नहीं मिल पा रहा था। इस वजह से लोगों के घरों में गैस खत्म होने के बाद भी नई गैस नहीं मिल पा रही थी। ऐसे में ग्रामीण विकास एसपी गैस एजेंसी के प्रबंधक विकास सोनी ने एक पहल की है। उन्होंने अपने गैस उपभोक्ताओं को एजेंसी पर बुलाकर अपने खर्च पर उनका मोबाइल चार्ज कराया। ओटीपी मिलने के बाद उन्हें गैस दी जा रही है। इतना ही नहीं, गैस डिलीवरी करने वाले वाहन में भी चार्जिंग की सुविधा दी गई है। अगर किसी उपभोक्ता का मोबाइल डिस्चार्ज है, तो वह डिलीवरी वाहन पर ही अपना मोबाइल चार्ज करके ओटीपी देकर गैस ले सकता है। एजेंसी प्रबंधक की इस पहल से बिजली कटौती के संकट में भी लोगों को राहत मिल रही है। ग्रामीण इस सुविधा को काफी पसंद कर रहे हैं।

संबंधित खबरें
[mnt_related_news]