श्रावस्ती के गिरंट बाजार स्थित टोडी पुरवा समय माता मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। ‘स्वच्छ श्रावस्ती सुंदर श्रावस्ती’ के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान में संगठन के साथी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिकों ने मिलकर एक दिन, एक घंटा श्रमदान किया। उन्होंने मंदिर और आसपास के इलाकों की साफ-सफाई की। कार्यकर्ताओं ने सेवा भाव से स्वच्छता का संदेश दिया और लोगों को अपने आसपास साफ रखने के लिए प्रेरित किया। वक्ताओं ने कहा कि धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों की सफाई हम सबका कर्तव्य है। इस मौके पर संगठन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। सभी ने जिले को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए ऐसे प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया।
और पढ़ें
संबंधित खबरें












































