सिद्धार्थनगर के ग्राम पंचायत डबरा में जल जीवन मिशन के तहत पानी की बर्बादी हो रही है। सड़क किनारे बनगवा टोले में मोहम्मद रजा के घर लगी टोटी खुली हुई है। इससे जल जीवन मिशन का पानी बचाने का अभियान सफल नहीं हो पा रहा है। सड़क के किनारे खुली टोटी को देखकर राहगीरों को भी यह देखकर बुरा लगता है। जानकारी के अनुसार, मोहम्मद उमर के तीन बेटों के पुश्तैनी घर के अलावा इस एक कमरे के घर में कोई नहीं रहता है। ऐसे में लगी टोटी उखड़ जाने के कारण पानी बर्बाद हो रहा है। यह तो सिर्फ एक उदाहरण है। यदि देखा जाए तो क्षेत्र में कई ऐसी जगह मिल जाती हैं, जहां पानी की बर्बादी साफ देखी जा सकती है। इस बारे में जैक्सन कंपनी के आशु शर्मा ने बताया कि पानी का कनेक्शन मांगने पर दिया जाता है। पानी बचाने की जिम्मेदारी कनेक्शन लेने वाले की होती है। इसमें कंपनी का कोई लेना-देना नहीं है। इस बारे में जल निगम के कार्यकारी इंजीनियर ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि इस तरह पानी की बर्बादी नहीं होने दी जाएगी और वे इसे तुरंत बंद करवाएंगे। इस मौके पर अब्दुल करीम, दयाशंकर, शनि समेत कई लोग मौजूद थे।
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ डबरा में जल जीवन मिशन की टोंटियां खुली, पानी बर्बाद:सिद्धार्थनगर के जोगिया...





















