श्रावस्ती के सिरसिया विकासखंड की ग्राम सभा भीखपुर तराई के मजरा सहियापुर में महिलाओं ने भैयादूज मनाया। उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना की। भैयादूज के पावन अवसर पर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी ने मिल-जुलकर पूजा-अर्चना की और आपसी प्रेम, भाईचारे तथा सौहार्द का संदेश दिया। पूरे गांव में त्योहार को लेकर खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा। महिलाओं ने कहा कि भैयादूज भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का पर्व है। ऐसे त्योहार भारतीय संस्कृति और परंपराओं को बनाए रखने के साथ समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करते हैं।
और पढ़ें
›
मनचिंता पूजन के दौरान दीपक पर हमला:श्रावस्ती के दशहरा मैदान में महिलाओं पर बाइक चढ़ाने और पिस्तौल से गोली मारने की धमकी देने का आरोप
›
नशामुक्ति और पर्यावरण रक्षा यात्रा सोहगीबरवा पहुंची:गोरखनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा में लोगों ने नशे से दूर रहने, जल संरक्षण और पेड़ लगाने का संकल्प लिया
›
बस्ती में धान को लेकर विवाद में भाई-बहन से मारपीट:युवती से छेड़खानी कर आरोपी फरार, छह लोगों पर केस दर्ज
