महराजगंज के मिठौरा ब्लॉक की पिपरा सोनड़ी ग्राम पंचायत में शुक्रवार को एक खुली बैठक हुई। सर्वहितकारी सेवाश्रम संस्था ने बाल विवाह मुक्त गांव बनाने के मकसद से यह बैठक बुलाई थी। इसमें बाल विवाह रोकने, बच्चों के अधिकारों और लड़कियों की शिक्षा पर जोर दिया गया। सभी ने गांव को बाल विवाह मुक्त बनाने का संकल्प लिया। ग्राम पंचायत सचिव सत्या चौधरी ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला और सुकन्या समृद्धि जैसी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने पात्र परिवारों से इन योजनाओं का फायदा उठाने की अपील की। संस्था की परियोजना निदेशक प्रियंका पाण्डे ने बताया कि बाल विवाह बच्चों की पढ़ाई, सेहत और विकास में बाधा है। इसे रोकने के लिए समुदाय की सक्रिय भागीदारी और जानकारी मिलने पर अधिकारियों को सूचना देना जरूरी है। क्लस्टर कोऑर्डिनेटर नीता ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की जानकारी दी। बैठक के अंत में सभी को बाल विवाह रोकने और बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने की शपथ दिलाई गई।
पिपरा सोनड़ी को बाल विवाह मुक्त बनाने का संकल्प:खुली बैठक में बच्चों के अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई
और पढ़ें
›
बस्ती में किशोरी को स्कॉर्पियो से अगवा कर की दरिंदगी:बंद कमरे में मिली, तीन युवकों पर गैंगरेप का आरोप; पुलिस जांच में जुटी
›
बकरी बचाने में बाइक अनियंत्रित, महिला घायल:जमुनहा-बहराइच मार्ग पर हादसा; जिला अस्पताल भिनगा रेफर
›
बहादुरी बाजार में क्लिनिक का उद्घाटन:फरेंदा विधायक ने किया शुभारंभ, स्थानीय स्तर पर मिलेगा इलाज
›
बस्ती के गांवों में शाम को बिजली गुल:खाना बनाने और पढ़ाई में दिक्कत, जहरीले जीवों का खतरा
संबंधित खबरें













































