BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ ककरहवा सीमा पर 2 बोरी यूरिया के साथ तस्कर गिरफ्तार:भारत से नेपाल...

ककरहवा सीमा पर 2 बोरी यूरिया के साथ तस्कर गिरफ्तार:भारत से नेपाल ले जा रहा था, एसएसबी ने कार्रवाई की


भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने एक व्यक्ति को पकड़ा है। 17 सितंबर को ककरहवा सीमा चौकी की टीम ने उसे दो बोरी यूरिया खाद और एक साइकिल के साथ पकड़ा। यह कार्रवाई सीमा स्तंभ संख्या 544/1 के पास की गई। एसएसबी के जवानों ने ड्यूटी के दौरान एक व्यक्ति को साइकिल से भारत से नेपाल की ओर जाते देखा। जवानों को देखकर वह साइकिल और सामान छोड़कर नेपाल की तरफ भागने लगा। एसएसबी टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। मौके पर छोड़ी गई साइकिल से दो बोरी यूरिया खाद मिली। पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम नारायन (39) बताया। वह चिनक का बेटा है और रसियावल खुर्द, पोस्ट करमैनी, थाना मोहाना, जिला सिद्धार्थनगर का रहने वाला है। उसने बताया कि वह मोहाना बाजार से एक अज्ञात व्यक्ति से यूरिया लेकर नेपाल के श्रीनगर गांव में किसी अज्ञात व्यक्ति को बेचने जा रहा था। एसएसबी के मुताबिक, नारायन यूरिया खाद से जुड़े कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसके बाद दो बोरी यूरिया, एक साइकिल और पकड़े गए व्यक्ति को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क विभाग, ककरहवा को सौंप दिया गया। एसएसबी का कहना है कि भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी, मानव तस्करी, नशीली दवाओं, अवैध मुद्रा, वन्यजीव और अन्य प्रतिबंधित सामान की आवाजाही रोकने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं।