सिद्धार्थनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित ‘एक दीया आशीर्वाद’ कार्यक्रम के तहत बाबा लोकेश्वर नाथ मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीया जलाकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान मां बालेश्वरी देवी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में भाजपा नेता राजेंद्र पांडेय, लक्ष्मी मोदनवाल, कमलेश गुप्ता समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मंदिर परिसर में दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर शुभकामनाएं व्यक्त कीं। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक आस्था और उत्साह का माहौल नजर आया। भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा और शुभकामना के रूप में मनाया जा रहा है। दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से उनके दीर्घायु और देश के विकास के लिए प्रार्थना की गई।
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ पीएम मोदी के जन्मदिन पर दीप प्रज्वलन:सिद्धार्थनगर के बाबा लोकेश्वर नाथ मंदिर...
गौर सीएचसी में टीबीआई भुगतान पर 50% कमीशन मांगा:आशा कार्यकर्ताओं ने...
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गौर में आशा कार्यकर्ताओं के टीम बेस्ड इंसेंटिव (टीबीआई) भुगतान को लेकर फिर सवाल उठे हैं। आशा कार्यकर्ताओं ने...


















