बस्ती के कलवारी-टांडा पुल से गुरुवार शाम करीब छह बजे 18 वर्षीय युवक ने सरयू नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद से युवक का कोई पता नहीं चल सका है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश शुरू कराई गई, लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिली। शुक्रवार सुबह कलवारी थानेदार संतोष कुमार पुलिस टीम के साथ नाव से नदी में युवक की तलाश कर रहे हैं। स्थानीय गोताखोर भी नदी में उतरकर युवक को खोजने में जुटे हैं। युवक के नदी में कूदने की सूचना के बाद रात से ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर डटे हुए हैं और लगातार उसके बरामद होने की उम्मीद लगाए हुए हैं। युवक की पहचान दुबौलिया थाना क्षेत्र के उमरिया चौकी अंतर्गत सेमरा मुस्तहकम गांव निवासी विपिन यादव (18) के रूप में हुई है। वह गुरुवार को अपनी बुआ के बेटे शिवम के साथ कलवारी-टांडा पुल पर घूमने गया था। इसी दौरान विपिन अचानक पुल से नदी में कूद गया। पुलिस घटना के कारणों की भी जांच कर रही है और परिवार के लोगों से जानकारी ली गई है। बुआ के बेटे के साथ पुल पर घूमने गया था विपिन परिजनों के मुताबिक विपिन गुरुवार को अपने बुआ के बेटे शिवम के साथ कलवारी-टांडा पुल पर घूमने गया था। दोनों पुल पर मौजूद थे, तभी विपिन अचानक सरयू नदी में कूद गया। शिवम ने घटना की जानकारी परिवार वालों को दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद कलवारी पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को बुलाया और नदी में तलाश शुरू कराई। गोताखोरों ने काफी देर तक नदी में युवक को खोजा, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। अंधेरा होने के बाद तलाश अभियान प्रभावित हुआ। इसके बावजूद ग्रामीण रातभर मौके पर डटे रहे। सुबह नाव से फिर शुरू हुई तलाश शुक्रवार सुबह कलवारी थानेदार संतोष कुमार पुलिस टीम के साथ नाव लेकर नदी में पहुंचे। पुलिस और स्थानीय गोताखोर अलग-अलग स्थानों पर युवक की तलाश कर रहे हैं। ग्रामीण भी अभियान में सहयोग कर रहे हैं और प्रशासन से युवक को जल्द से जल्द बरामद करने की मांग कर रहे हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि विपिन ने अचानक नदी में छलांग क्यों लगाई। घटना से पहले उसके साथ क्या हुआ था, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने परिवार के लोगों से भी पूछताछ क





















