प्रदीप गिरी | रेहरा(तुलसीपुर), बलरामपुर7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

ग्राम पंचायत खैरा तुलसीपुर के बड़वा कंडेला गांव में कौआ पुर रोड हाइवे किनारे एक LT लाइन का तार खेतों की तरफ झुक गया है। इससे किसानों और उनकी फसलों को नुकसान होने का खतरा है।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह LT लाइन का तार खंभे के ऊपर से थोड़ा कटा हुआ भी है। ऐसे में यह कभी भी टूटकर खेतों में गिर सकता है, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है।
विकाश कुमार वर्मा, दिनेश वर्मा, दिनेश मुन्नन, आकाश, सोनू, राजू, कान्हीलाल और धर्मेंद्र जैसे कई निवासियों ने बताया कि किसान रोजाना अपनी गाय, भैंस और बकरियां चराने के लिए इन्हीं खेतों में आते हैं। ऐसे में उन्हें जान का खतरा हो सकता है। साथ ही, खेतों में खड़ी फसल को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जल्द से जल्द इस LT लाइन को कसवाने की मांग की है ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।
इस संबंध में स्थानीय लाइटमैन अजय कुमार से संपर्क किया गया। उन्होंने बताया कि उन्हें इस समस्या की जानकारी है और जल्द ही लाइन को कसवा दिया जाएगा।

































