Home लेटेस्ट न्यूज़ AIMIM Setback UP Election | Dr. Abdul Mannan Joins Samajwadi Party

AIMIM Setback UP Election | Dr. Abdul Mannan Joins Samajwadi Party

0
6

सुजीत कुमार | बलरामपुर5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) को उत्तर प्रदेश में बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के प्रमुख प्रदेश प्रवक्ताओं में शुमार रहे डॉ. अब्दुल मन्नान ने AIMIM को अलविदा कहकर समाजवादी पार्टी (सपा) का दामन थाम लिया है। यह घटना उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बलरामपुर जिले में हुई है।

डॉ. मन्नान का सपा में शामिल होना केवल एक राजनीतिक सदस्यता परिवर्तन नहीं माना जा रहा है। उन्हें उतरौला और आसपास के मुस्लिम मतदाताओं के बीच प्रभावशाली चेहरा माना जाता है। ऐसे समय में जब राजनीतिक दल विधानसभा चुनाव के लिए अपने सामाजिक समीकरणों को मजबूत करने में लगे हैं, उनका यह कदम सियासी तौर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

डॉ. अब्दुल मन्नान उत्तर प्रदेश में AIMIM के उन नेताओं में से थे, जो पार्टी की आवाज को मुखर रूप से उठाते थे। वह टीवी डिबेट्स और सार्वजनिक मंचों पर ओवैसी की राजनीति और पार्टी के एजेंडे का खुलकर बचाव करते थे। उन्होंने बलरामपुर की उतरौला विधानसभा सीट पर AIMIM के संगठन को मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभाई थी।

उनके पाला बदलने से AIMIM की स्थानीय रणनीति और सपा के मुस्लिम वोट बैंक के समीकरण, दोनों पर नए राजनीतिक कयास लगाए जा रहे हैं। अब वही मन्नान सपा के साथ खड़े नजर आएंगे, जिससे आगामी चुनाव में समीकरणों पर असर पड़ सकता है।

डॉ. अब्दुल मन्नान का राजनीतिक सफर AIMIM से शुरू नहीं हुआ था। वर्ष 2012 में, उन्होंने उतरौला विधानसभा सीट से पीस पार्टी ऑफ इंडिया के उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ा था। उस समय उनके चुनावी हलफनामे में उनका पेशा आई सर्जन दर्ज था।

पीस पार्टी में रहते हुए, वह संगठनात्मक रूप से आगे बढ़े और उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी तक पहुंचे। दिसंबर 2020 में उन्होंने पीस पार्टी छोड़ दी थी।

पीस पार्टी से अलग होने के बाद, दिसंबर 2020 में डॉ. मन्नान ने AIMIM का दामन थामा। इसके बाद, 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें एक बार फिर उनके पुराने सियासी मैदान उतरौला से चुनावी मैदान में उतारा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here