BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश चाय की दुकान से जहरीला फुरसा सांप रेस्क्यू:वन विभाग ने सुरक्षित पकड़ा,...

चाय की दुकान से जहरीला फुरसा सांप रेस्क्यू:वन विभाग ने सुरक्षित पकड़ा, भारत के 4 सबसे जहरीले सांपों में से एक

0
7


सोहेलवा वन्यजीव रेंज तुलसीपुर के अंतर्गत प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर के सामने पहलवानपुर चौराहे पर बुधवार शाम हड़कंप मच गया। यहां एक चाय की दुकान में बहुत जहरीला फुरसा सांप निकल आया। पूनम अपनी चाय की दुकान पर चाय बना रही थीं, तभी उनकी नजर अपने पैर के पास तेजी से आ रहे सांप पर पड़ी। सांप को देखते ही वह चीखते हुए सड़क की ओर भागीं। दुकान पर बैठे ग्राहक भी डरकर भाग गए। देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। प्रधान घनश्याम यादव ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी अखिलेश गुप्ता, इरफान और जाहिद मौके पर पहुंचे। वनकर्मियों ने सावधानी से सांप को सुरक्षित पकड़ा। रेंजर अमरजीत प्रसाद ने बताया कि पकड़ा गया सांप सॉ-स्केल्ड वाइपर है, जिसे स्थानीय भाषा में फुरसा कहते हैं। यह भारत के चार सबसे जहरीले सांपों में से एक है। इसका जहर खून पर सीधा असर करता है। समय पर इलाज न मिलने पर जान भी जा सकती है। सांप को रेस्क्यू करने के बाद तुलसीपुर रेंज के कवही नाला के पास आरक्षित जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। वन अधिकारी अखिलेश गुप्ता ने लोगों से अपील की है कि सांप दिखने पर उसे मारने की कोशिश न करें, बल्कि तुरंत वन विभाग को सूचना दें। ग्रामीणों ने बताया कि चार दिन पहले इसी चौराहे के निवासी छटीराम को सांप ने काट लिया था। उन्हें बलरामपुर जिला अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here