BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश कोठीभार में 15 साल की किशोरी ने की आत्महत्या:घर में दुपट्टे के...

कोठीभार में 15 साल की किशोरी ने की आत्महत्या:घर में दुपट्टे के सहारे लटका मिला शव, पुलिस जांच शुरू

0
2

कोठीभार थाना क्षेत्र के कटहरी कला गांव में सोमवार दोपहर हड़कंप मच गया, जब 15 साल की एक किशोरी का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। किशोरी की मौत की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। पुलिस के मुताबिक, मृतका का नाम नजमा (15 साल) है, जो मजहर की बेटी और कटहरी कला की रहने वाली थी। यह घटना सोमवार दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है। पुलिस को दोपहर करीब तीन बजे फोन पर इसकी जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। जांच के दौरान किशोरी घर में दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर सबूत जुटाए। इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। कोठीभार थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। हालांकि, किशोरी ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस ने यह भी बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था को लेकर कोई दिक्कत नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here