BREAKING
खबरें लोड हो रही हैं...
क्राइम देश स्वास्थ्य सरकारी योजना बिजनेस मनोरंजन राजनीति मौसम फैक्ट चेक राशिफल
बड़ी खबर: देशभर में मौसम का बदला मिजाज | सरकार का बड़ा फैसला
BREAKING NEWS
"देखते ही देखते हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल!" "जिसे समझा आम घटना, निकली खौफनाक साजिश!" "एक गलती और सब कुछ खत्म… देखिए कैसे हुआ हादसा!" "सामने आया चौंकाने वाला सच, सभी रह गए हैरान!" "पुलिस की रेड में हुआ बड़ा खुलासा, उड़े सबके होश!" "मिनटों में आग ने ली विकराल रूप, मचा हड़कंप!" सरकार ने ईंधन कीमतों पर लिया बड़ा निर्णय "जो कभी सोचा नहीं था, वही हो गया… इलाके में सनसनी!" एमएनटी न्यूज़ भारत - देश की आवाज़, आपका विश्वास"
Home उत्तर प्रदेश बस्ती में छप्पर गिरने से महिला की मौत:बगीचे में बैठी थीं, लोगों...

बस्ती में छप्पर गिरने से महिला की मौत:बगीचे में बैठी थीं, लोगों ने मलबा हटाकर निकाला, हॉस्पिटल पहुंचने से पहले मौत

0
1

बस्ती जिले के परसुरामपुर थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव में सोमवार सुबह एक हादसा हो गया। बगीचे में बने पाही पर अचानक छप्पर गिरने से 58 साल की एक महिला की मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिवार में दुख छा गया। पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। मिश्रौली गांव के रहने वाले रामदेव प्रजापति की पत्नी ज्ञानमती (58) सोमवार सुबह करीब 4:45 बजे बगीचे में अपने पाही पर तख्त पर बैठी थीं। तभी अचानक पाही का छप्पर उनके ऊपर गिर गया। ज्ञानमती छप्पर के मलबे में दब गईं। हादसे के बाद आसपास के लोग और परिवार वाले घबरा गए। लोगों ने मलबा हटाकर महिला को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। महिला की मौत की खबर पुलिस को दी गई। परसरामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना वाली जगह को देखा। पुलिस ने परिवार वालों से हादसे के बारे में पूछा। शुरुआती जांच में पता चला है कि छप्पर गिरने से महिला की दबकर मौत हुई है। पुलिस के मुताबिक, मृतका के पति रामदेव प्रजापति ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है। उन्होंने परंपरा के अनुसार अंतिम संस्कार करने के लिए लिखित आवेदन दिया है। पुलिस इस मामले में जरूरी कार्रवाई कर रही है। इस हादसे के बाद गांव में दुख का माहौल है। अचानक हुई इस घटना से परिवार के लोगों का बुरा हाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here